
बिलासपुर। स्वच्छता सर्वेंक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरूवात की है। इसके तहत शहर के उन वार्डों में पहले सफाई कराया जा रही है जो नगर निगम सीमा में नया-नया जुड़ा हुआ है। अभियान के तहत शानिवार को वार्ड क्रंमाक 52 लिंगियाडीह में नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया जहां सुबह महापौर रामशरण यादव पहुँचे वार्ड का निरीक्षण किए और सफाई कर्मचारियों के साथ खुद हाथों में झाडू उठाकर कचरा साफ करने में जूट गए। उनके साथ नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने भी सफाई अभियान में झाडू उठाई। महापौर रामशरण यादव ने वार्डवासियों से कहा कि जहा हम रहते है वहां आस-पास के साफ-सफाई के प्रति हमें खुद जागरुक रहना चाहिए। नगर निगम के सफाई अमला तो जुटा रहता है ही लेकिन लोगो को खुद जागरुक होना होगा जिससे हमारा शहर हमेशा स्वच्छ रहेगा। वहीं महापौर यादव ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम के सीमा क्षेत्र में जुड़े नए वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान दिया जाए और यहां सफाई कर्मी पहुँचे। साथ ही माहपौर ने वार्ड का निरीक्षण करते हुए जाम नालियों की सफाई कराई और टूटे हुए नालियों को सुधारने का निर्देश दिया। इस दौराना वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर विजय केशरवानी, राजेश शुक्ला, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओंकार शर्मा, लायंस सर्विंस के एसके सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगर निगम के सफाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
