बिलासपुर- शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ नगर निगम का अभियान जारी है. आज शहर के 4 स्थानों पर किए जा रहें अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर सरकंडा और बिरकोना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत प्लाट में बनें रोड,बाउंड्रीवाल , सीमांकन पत्थर और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है और अन्य सामानों हटाया गया है।

नगर पालिक निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा जारी निर्देशों के तहत आज निगम के भवन शाखा और जोन द्वारा सरकंडा में निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के बाजू में हरिशंकर दुबे, बिरकोना और ईमलीभाटा में विद्यानंद दुबे और सरकंडा क्षेत्र में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई की गई है। आज की कार्रवाई में जोन कमिश्नर श्रीमति विभा सिंह,भवन शाखा प्रभारी श्री सुरेश शर्मा,कार्यपालन अभियंता श्री क्रांति कुमार, सहा.अभियंता श्री जुगल सिंह,प्रमिल शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
एफआईआर की तैयारी
अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ़ नगर निगम द्वारा एफआईआर कराया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग से ज़रूरी दस्तावेजों की मांग की गई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
