त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हत्या, नफरत इतना की जिस हाथ से प्रेमिका को छूता था उसका पंजा ही काट दिया

बिलासपुर। पुलिस ने होटल सेंट्रल पाईंट के पीछे खार में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या मुख्य वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध का होना सामने आया है। महिला के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को योजना बनाकर साथियों से साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। आरोपी को दूसरे प्रेमी से इतना नफरत था की जिस हाथ से वह महिला को छुआ था उस पंजे को ही कटकर अलग कर दिया। जबकि मृतक आरोपी का मौसेरा भाई था।
मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि 14.04.23 को सुबह चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सुचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुॅची तो वहां एक व्यक्ति का खुन से लथपथ शव पडा था। आसपास पुछताछ करने पर मृतक की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा द्विवेदी, सी.एस.पी. चकरभाठा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव एवं निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा ने अपनी-अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगाया। इसी दौरान ए.सी.सी.यु. टीम को पता चला की अज्ञात शव मृतक दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 46 चैबे काॅलोनी अटल आवास नया सरकण्डा बिलासपुर का है, जो पेशे से ड्राईवर है। मृतक के संबंध मंे आसपास पुछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खुन से लथपथ बीयर बाॅटल पडा मिला। बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बाॅटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया जो उपरोक्त बीयर बाॅटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से क्रय करने की जानकारी मिली। शराब दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई तो पता चला की संदिग्धो का संबंध मृतक से है।
ए.सी.सी.यु. को पुछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान पता चला की सरकण्डा अटल आवास की ललीता यादव जो अपने पति को छोड दी है का संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था। दुर्गेश यादव ललीता यादव का किसी और से बातचीत करने परिचय रखने से नाराज रहता था। अपने ही मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललीता यादव के बीच संबध्ंा होने की बात पर कई बार ललीता से झगडा किया करता था और मृतक दीपक को जान से मार दुंगा या हाथ पैर तोड दुंगा बोलता था। कई बार मृतक दीपक और दुर्गेश यादव के बीच इसी बात को लेकर झगडा भी हुआ था।
दुर्गेश और ललीता कई दिन तक दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाते रहे और घटना के बाद पुलिस से बचने की तरकीब भी लगाता था। आरोपी यु-ट्यूब पर क्राईम पेट्रोल जैसे सिरियल देखकर बचने की योजना बनाता रहता था। इसी बीच योजनाबद्ध बनाकर 14.04.23 की शाम मृतक दीपक यादव को दुर्गेश नूतन चैंक में मिला। तब दीपक यादव की गाडी नूतन चैंक में ही रखवाकर अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी कमांक सी.जी. 04 यु. 4404 में बैंठाकर व्यापार विहार ले आया। यहाॅ से अपने दोस्त हाईड्रा क्रेन आॅपरेटर मनोज यादव को साथ मिलाकर शराब पीलाने का झांसा देकर मृतक दीपक यादव को साथ लेकर पहले व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर व अन्य शराब खरीदकर बे्रजा गाडी में चकरभाठा तरफ ले गये। सुनसान ईलाके में गाडी खडी कर दुर्गेश यादव व मनोज यादव दोनो ने मिलकर मृतक को शराब पीलाकर उसी बीयर बाॅटल, गाडी में रखे धारदार पेचकस व घटना स्थल के पास पडे सेनेटरी पत्थर से वार कर प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या कर दिये। इसके बाद शव वही छोडकर ब्रेजा कार से भाग गये। दुगे्रश यादव ने उपरोक्त घटना की जानकारी अपनी प्रेमिका व सह आरोपी ललीता यादव को दी। इस तरह उपरोक्त तीनो आरोपीयो द्वारा एकराय होकर जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी
01.दुर्गेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 30 वर्ष सा. सहबहनिया मंदिर तालाब के पास बंधवापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02.मनोज यादव पिता उघोश्याम यादव उम्र 30 वर्ष सा. श्रीराम टाॅवर के सामने व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03.ललीता यादव पति सोनू यादव उम्र 35 साल सा. अटल आवास नूतन चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *