महासमुंद। खैर की लकड़ी का तस्करी करने वाले मनीष अग्रवाल के घर से पुलिस ने 81 लाख रुपए जप्त किए है। आरोपी को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, वनोपज के अवैध परिवहन एवं धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर खैर लकड़ी (23,350 किग्रा) के अवैध परिवहन के लिए एनटीपीएस (NTPS) एनओसी (NOC) में कूटरचना कर असल रूप में उपयोग करने और धोखाधड़ी के मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध किया गया है। यह प्रकरण धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. व 25 आर्म्स एक्ट एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42(1) सहपठित धारा 41(2) (ख) (घ), धारा 52(1) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान मिली सूचना और तथ्यों के आधार पर ग्राम मूडपार सरसिवा में मनीष अग्रवाल के घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट न्यायालय से प्राप्त किया गया। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने दिनांक 07.09.2026 को मनीष अग्रवाल के घर (ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) की तलाशी ली। मकान के केयरटेकर की उपस्थिति और गवाहों के समक्ष ली गई इस तलाशी के दौरान थैले में 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां मिली। इस थैले के अंदर 500-500 के कुल 16,200 नोट पाए गए, जिनकी कुल नगदी रकम 81,00,000/- (इक्यासी लाख रुपये) है। पुलिस ने मौके से रकम विधिवत जप्त कर लिया है।मामले में जप्त की गई 81 लाख रुपये नगदी अपराध से अर्जित संपत्ति को महासमुंद पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष इस अवैध नगदी की विधिवत कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। ताकि आरोपी के विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही कर उसको अपराध से अर्जित आर्थिक लाभों से पूर्णतः वंचित किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
