रायपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। DRI की टीम ने दो ट्रकों से 700 किलो से अधिक गांजा जप्त किया है। जप्त गांजा की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक DRI को गांजा की एक बड़ी खेप के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसी ने रायपुर के सीमा क्षेत्र में अलग अलग टिम के साथ निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसी दौरान आंध्र प्रदेश पासिंग वाले दो ट्रकों को आते देख टिम के कान खड़े हो गए। DRI की टिम ने उन्हें रोककर जांच के दायरे में लिया। ट्रकों की तलाशी के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में गांजा मिला। जब उसका वजन कराया गया तो 700 किलो से ज्यादा निकला है। गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। तस्करों ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए अलग तरीका अपनाया था। दोनों ट्रकों में ऊपर से लोहा भरा हुआ था, जबकि उसके बीच गांजा छिपाकर रखा गया था। बाहर से देखने पर ट्रक सामान्य मालवाहक वाहन नजर आ रहे थे।
मामले में DRI ने ड्राइवर समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। DRI को आशंका है कि इतनी भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कोई संगठित गिरोह ही कर सकता है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
