खेत में अधजली लाश, 200 मीटर दूर मिली एक बाइक, शहर में सनसनी…, लाश आखिर किसकी ?

बिलासपुर। तखतपुर के एक खेत में युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जबकि युवक की मोटरसायकल 200 मीटर दूर मिली है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 2 तखतपुर में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। स्थानीय चरवाहे ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। थाना प्रभारी एसआर साहू को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए थे और मामले की जांच में जुट गए थे। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि मृत युवक तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम निगारबंद निवासी सूरज लोधी पिता स्वर्गीय मुन्नू लोधी है। युवक की दोपहिया वाहन घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर पर मिली है। दुपहिया वाहन सीजी 10 बी एल 7729 बेलपान रोड पर किनारे में खड़ी मिली है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक घटनास्थल पर कैसे आया और किसने उसे आग के हवाले किया है। युवक रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। मृत युवक अकेले अपने घर में रहता था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *