बिलासपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बेहद करीबी कार्यकर्ता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज हो गया है। एक कालोनी के बुजुर्ग गार्ड ने उसके ऊपर गली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी कहे जाने वाले दस्तगीर भाभा उर्फ (लाला) के खिलाफ 65 वर्षीय बुज़ुर्ग ने गाली गलौच, मारपीट, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कुम्हारपारा क्षेत्र के रवि हाईट्स कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करने वाले 65 वर्षीय सुख मसीह नाम के एक बुज़ुर्ग की शिकायत पर सिविल लाईन थाने में दस्तगीर भाभा(लाला) के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पीड़ित बुज़ुर्ग गार्ड ने पुलिस को बताया है कि 13 अप्रैल की रात लगभग डेढ़ बजे जब वो कॉलोनी के गेट पर ड्यूटी कर रहा था तभी एक कार गेट में आकर रुकी और जोर जोर से लगातार हॉर्न बजने लगी। गार्ड रूम से निकलकर बुज़ुर्ग ने दरवाज़ा खोला, कार थोडा आगे बढ़कर रुक गई थी। बुज़ुर्ग गार्ड ने ये भी बताया कि “कार से उसी कॉलोनी में रहने वाला दस्तगीर भाभा बहार निकला और मुझे गन्दी गन्दी गलियां देकर मुझसे मारपीट करने लगा, मैंने विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। बुजुर्ग ने बताया कि पूर्व मंत्री के करीबी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद वह दहशत है और जान को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से भाभा को तत्काल गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
