बिलासपुर। सिरगिटटी पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने चांदी के जेवर जब्त किया गया है।
मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय खाण्डे पिता सेवालाल खाण्डे उम्र 30 साल निवासी गणेशनगर चुचुहियापारा महामाया मंदिर के पास सिरगिट्टी दिनांक 06.04.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.03.2023 के सुबह 10 बजे से दिनांक 05.04.2023 के दोपहर 03 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के मकान में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर घुसकर दुकान के गल्ला तथा आलमारी के लाॅकर को तोड़कर आलमारी से सोने-चाॅदी के जेवर एवं नगदी रकम 25,000 रूपयेे चोरी कर लिया है सूचना पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान 17.04.2023 को मुखबीर की सूचना पर गणेशनगर चुचुहियापारा निवासी संदेही दीपक बघेल उर्फ सिब्बू एवं नितिन गेंदले को तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मिलकर प्रार्थी के घर से माल-मशरूका चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का राड, एक टूटा हुआ ताला, 05 नग सोने का छोटा फल, चांदी का पायल मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर आज दिनांक 17.4.2023 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नहारूराम साहू, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, अशोक कोरम, संजय यादव एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपीगण-
1. दीपक बघेल उर्फ सिब्बू पिता चमन बघेल उम्र 19 साल
2. नितिन गेंदले पिता सोमनाथ गेंदले उम्र 19 साल, दोनों निवासी गणेशनगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
