बिलासपुर। हेवंश पार्क होटल बिलासपुर के सामने हुई मारपीट के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।घटना में उपयोग हथियार और 2 कार, स्कूटी और बाइक को भी जप्त कर लिया गया है।
दिनांक 7/5/2022 की रात्रि हेवंस पार्क होटल के सामने अवैध हथियार से आरोपियों द्वारा पीड़ित भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा पु से) के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ACCU बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की टीम को लगाया गया था। घटना स्थल के निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपी स्वयं ग्रुप के सदस्य हैं। सभी आरोपियों की पहचान की गई।
आरोपियों द्वारा घटना कारित करने उपयोग किए गए फरसानुमा हथियार, चाकू, तलवार को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। आरोपियों से 2 कार 1 बाइक और 1 स्कूटी भी बरामद की गई है। काफी समय पहले पीड़ित भास्कर वर्मा ने आरोपी काव्य गढ़ेवाल और सिद्धार्थ शर्मा की पिटाई की थी। लड़ाई की वजह पुरानी दुश्मनी और लड़ाई का बदला लेने के लिए हमला करने की बात गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया गया है। FIR में st/sc एक्ट एवम आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को 12 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सभी 6 आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
01 काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल उम्र 19
वर्ष निवासी चकरभाठा और कोनी
02 सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 25 वर्ष,
निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन
03 प्रिंस शर्मा उर्फ निकेत शर्मा पिता ध्रुव कुमार
शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी
तारबाहर
04 आयुष मराठा पिता जितेंद्र राव गायकवाड उम्र
18 निवासी चांदनी चौक कुडुदंड
05 फरीद अहमद उर्फ सोनू खान पिता अब्दुल
नजीर उम्र 28 वर्ष निवासी मंझुआ पारा
सिविल लाइन
06 एम वरुण पिता एम सोमेश उम्र 24 वर्ष
निवासी रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 773/बी
बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 19, 2026मोबाइल टॉवरों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग बच्चों के साथ 6 गिरफ्तार
बिलासपुरApril 19, 2026मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब जप्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026चोरी के जेवर से गोल्ड लोन दे रहे है बैंक प्रबंधन, सराफा एसोसिएशन ने मैनेजरों को भी अपराधी बनाने की मांग की
