बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का पावन पर्व ‘तीजा तिहार’ इस बार बेलतरा विधानसभा में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बेलतरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी के नेतृत्व में कमल सखी परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी, बेलतरा विधानसभा की बहनों द्वारा 06 सितंबर को भव्य तीजा तिहार समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
बहतराई स्थित बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में रविवार को प्रातः 11 बजे होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं महिला नेत्रियां विशेष रूप से शामिल होंगी। आयोजन में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्रीमती मीना अरुण साव, श्रीमती लीलावती तोखन साहू, श्रीमती शांति केदार कश्यप, श्रीमती शशि अमर अग्रवाल, श्रीमती शशि धर्मजीत सिंह एवं श्रीमती सुरुज धरमलाल कौशिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
00 छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगेगा तीजा तिहार
आयोजन में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। लोकप्रिय गायिका गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर बहनों तथा उनकी टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जो समारोह का विशेष आकर्षण होगी। तीजहारिन माताओं एवं बहनों के लिए करू भात, पारंपरिक सावन झूला, वहीं बच्चों के लिए आकर्षक प्लेइंग ज़ोन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अनेक पारंपरिक एवं मनोरंजक गतिविधियां भी समारोह को खास बनाएंगी।
00 मातृशक्ति के सम्मान का उत्सव
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की आस्था, प्रेम, समर्पण और हमारी समृद्ध लोकपरंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को सहेजने का प्रयास है। उन्होंने बेलतरा विधानसभा सहित बिलासपुर क्षेत्र की सभी माताओं एवं बहनों से समारोह में शामिल होकर इस सांस्कृतिक उत्सव की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया।
बेलतरा की मातृशक्ति से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
कमल सखी परिवार एवं भाजपा बेलतरा विधानसभा ने क्षेत्र की सभी माताओं एवं बहनों से आग्रह किया है कि वे पारंपरिक परिधान एवं उत्साह के साथ समारोह में शामिल हों और सामूहिक रूप से तीजा तिहार के उल्लास को साझा करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 20, 2026पुलिस लाइन बिलासपुर में शस्त्र पूजन, SSP रजनेश सिंह के साथ धर्मपत्नी भी हुई शामिल, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा आसमान
बिलासपुरOctober 19, 2026IAS सुबोध सिंह के नाम पर 88 लाख रूपए की ठगी, दो गिरफ्तार, शेयर ड्रेडिंग में मुनाफा का देते थे झांसा
बिलासपुरOctober 19, 2026अटल आवास में लगी आग, 5 बाइक जलकर खाक, 75 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कई लोग छत से कूदकर बचाई जान
रायपुरOctober 18, 2026खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान
