बिलासपुर। कोटा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हथियार से लूट को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के लोग रात में आने जाने वालों से लूटमार करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 01 नग पिस्टल, सोने का आभूषण, घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सी जी 10 बी एल 1645, 01 नग मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक सी जी 10ई एन 4637, 06 नग मोबाइल जप्त किया है।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 8.7.2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7430 रुपए कलेक्शन राशि लेकर रेलवे कर्मचारी लौट रहा था। जैसे ही वह बड़े बराबर मोड़ के सलका डैम के पास पहुंचा कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बैग को झपट लिया और धक्का देकर गिरा दिया। रेल कर्मचारी की शिकायत पर कोटा थाने में धारा 304(2)3(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार 18-7.2026 को भी अज्ञात आरोपियों ने बुरखा पहनकर राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट करते हुए एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात तीन फल लॉकेट और २ गेहूं दाना कीमती 50000 को लूट किया गया था। इस संबंध में भी कोटा थाने में अपराध एवं 541/2026 धारा 332(बी), 309(6), 310(2), 317(5) बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण और बयान के दौरान मुखबिर से आरोपियों की सूचना मिली। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारिओ को दिया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुये 1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा, 2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा, 3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा, 4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा, 5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा, 6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। अपराध कर अ स्वीकार करने के बाद सभी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना का मास्टरमाइंड राकेश जयसवाल ने ही प्लान बनाकर अपने दोस्त दिव्यांशु और आदर्श के साथ सनी सिंह से पिस्टल मांगा। उसने सभी को अपने साथ लेकर रीवा गए और अपने भाई से पिस्टल दिलवाया। दोनों घटनाओं में राकेश जयसवाल, आदर्श तिवारी और दिव्यांशु जायसवाल ने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया। लूटे गए सोने को इनके द्वारा हर्ष नामदेव के मदद से हर्ष सोनी, जो ज्वेलरी दुकान चलाता हैं को बेच दिया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू , सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1356 संजय श्याम एवं थाना कोटा स्टाफ का विशेष भूमिका रही। एसएसपी सर ने सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर नगद इनाम घोषित किया ।
कुल जप्त – 01 नग पिस्टल ,सोने का आभूषण , घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सी जी 10 बी एल 1645, 01 नग मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक सी जी 10ई एन 4637, 06 नग मोबाइल।
नाम आरोपी : –
1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 4, 2026पिस्टल अड़ाकर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरSeptember 4, 2026चर्च के फादर ने दो युवकों पर चलाई गोली, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
