बिलासपुर। शिवघाट और पचरीघाट बैराज के निर्माण में जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। ठेकेदार ने ड्राइंग-डिजाईन को दरकीनार कर पियर की हाइट में लगभग ढाई मीटर कटौती कर दिया है। ठेकेदार की इस मनमानी पर विभाग के अधिकारी भी मौन है।
अरपा नदी में बन रहे बराज निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी शुरू से ही लापरवाही बरतने में लगे हुए है। पहले कटऑफ वॉल और डायफ्राम वॉल को लेकर गड़बड़ी किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शिवघाट बराज का ड्राइंग डिजाइन बदलकर डायफ्राम वॉल किया गया। इसके बाद पूरा निर्माण कार्य ठेकेदार के भरोसे छोड़ दिया गया। इसका नतीजा ये हुआ कि बिना बेस बनाए ठेकेदार ने फ्लोर की ढलाई कर दी। को पहली हो बारिश में बह जाएगी। इसके बाद स्लैब की ढलाई में ज्वाइंट सरिया का उपयोग किया गया है। जिससे स्लैब की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे है। ढलाई के लिए जो मिक्सचर बनया गया है उसमे भी खामी है। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमे ठेकेदार ने स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन को दरकिनार कर पियर की ऊंचाई में लगभग ढाई मीटर की कमी कर दी है। स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार पियर की ऊंचाई 8.50 मीटर होनी चाहिए लेकिन 6.15 मीटर कर दिया गया है। 2.35 मीटर पीयर की ऊंचाई को कम करके गेट ऑपरेट करने के लिए जो टावर स्लेब लेवल से 1.35 मीटर ऊपर लगाना था, उसे स्लेब लेवल से 1 मीटर नीचे से लगाया जा रहा है।
इसी तरह बैराज के डाउनस्ट्रीम में 15 सेंटीमीटर गिट्टी बिछाकर कंक्रीट का कार्य 1.5 × 1.5 × 0.60 मीटर के ब्लॉक बनाने के स्थान पर 15 × 7.5 × 0.45 मीटर की ढलाई की जा रही है। 15 सेमी मोती गिट्टी का बेस डाले बिना 60 सेंटीमीटर मोटाई के स्थान पर 45 सेंटीमीटर मोटी कांक्रीट को ढलाई की जा रही है।
00 बिना बेकिंग प्लांट के एक्स से ढलाई
पचरीघाट बैराज में बिना बैचिंग प्लांट के अजाक्स द्वारा कंक्रीट का कार्य किया जा रहा है जबकि पेमेंट शेड्यूल के अनुसार ठेकेदार को एम 25 कंक्रीट हेतु बेचिंग प्लांट लगाकर कंक्रीट पंप द्वारा स्लैब में कंक्रीट का कार्य कराया जाना है। बिना बेचिंग प्लांट के 7 स्लैब की ढलाई हो चुकी है और अभी तक ठेकेदार द्वारा ना तो बेचिंग प्लांट लगाया गया है और ना ही कंक्रीट पंप का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण स्लेब की गुणवत्ता संदेहास्पद है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
