बिलासपुर। चांपी नाले में बना पुल टूटकर गिरने के बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। दोपहिया वाहन सिलदहा एनिकट से आवागमन कर सकते है लेकिन भारी वाहनों को बिल्लीबंद होते हुए कोटा जाना पड़ेगा।
शनिवार को रतनपुर कोटा मार्ग पर चांपी नाला पर निर्मित पुल लगभग 9 बजे टूटकर गिर गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार इस पुल का निर्माण वर्ष 1970 मे हुआ है। दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोकने के लिए दोनों ओर बैरिकेड लगाया गया है। समीप स्थित एनिकेट पर भी आवागमन रोकने के लिये दोनों ओर बैरिकेड लगाया गया है। आमजन से एनिकेट का उपयोग आवागमन के लिए नहीं करने की अपील की गई है। सिलदहा एनिकेट से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा लेकिन दोपहिया और छोटी कारें वह से आ जा सकती है। जबकि ट्रक, बस, हाइवा और ट्रेक्टर जैसी भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में रतनपुर से कंचनपुर, अमाली, बिल्लीबंद होते हुए कोटा शहर पहुंचने के लिए उपयोग किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
बिलासपुरOctober 17, 2026गड्ढे में गिरे उपमुख्यमंत्री, पैर में आई चोट, डॉक्टरों ने बांधा कच्चा प्लास्टर, दी आराम करने की सलाह, सारे कार्यक्रम निरस्त
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
