बिलासपुर। NTPC सीपत से कापर केबल वायर चोरी करने वाले 8 आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी में किए गये 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर वायर जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बकसारा थाना बिघाडेन जिला हावडा पश्चिम बंगाल निवासी अरूण कुमार सिन्घा पिता स्व नित्य गौर सिन्घा ने सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे एनटीपीसी टाउनशीप क्वाटर नम्बर डी 25 में रहते है। ब्रिज एण्ड रूफ (कम्पनी) इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी सीपत में काम करते हैं। उज्जवल नगर एनटीपीसी सीपत टाउनशीप जलाशय 1-बी में 26 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर लगाने का काम चल रहा है। जिसके साईड आंफिस में 6 एमएम कापर केबल वायर का 100 ड्रम रखा था। जब वह स्वयं और शक्ति कुमार सूर्यवंशी के द्वारा साईड को चेक किया तो 12 ड्रम कापर केबल वायर नही था। 12 ड्रम कापर केबल वायर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभिरता से लेकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर थाना से टीम रवाना किया। मुखबिर की सूचना पर संदेही/आरोपी राजकुमार देवार उर्फ अकडी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि दिनांक 05-08-09/10/2026 को रात में कंपनी के आफिस में दिवाल फांद कर अपने साथीयों देवी लाल, उमाशंकर, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, चतुर राम खरे, अनिल कुमार सूर्यवंशी, चंद्रहास सूर्यवंशी सभी मिलकर वायर की चोरी किये हैं। चोरी किये कापर वायर ड्रम को चंद्रहास सूर्यवंशी के ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142 में लोडकर प्रगति नगर के खंडहर अस्पताल ले गए। यहां उसे जलाकर चंद्रहास के आटो मे भरकर नवाडीह के कबाडी नंद कुमार साहू के पास 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर को 2,00,106 रूपयें में बेच दिया। तार बेचने के बाद मिले रकम को आपस में बांट लिया। इसी रकम से एक नया मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम खरिद लिया। आरोपियो के निशानदेही पर 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर, सोल्ड मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम, नगद 15,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142 को बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. राजकुमार देवार उर्फ अकडी पिता स्व माखन देवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।
2. देवी लाल देवार पिता स्व. शंकर लाल देवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर
3. उमाशंकर सूर्यवंशी पिता स्व लतेल राम सूर्यवंशी उम्र 36 साल निवासी नरगोडा आवास पारा
4. चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी पिता माखन लाल सूर्यवंशी उम्र 20 साल निवासी सीपत प्रगति नगर थाना सीपत
5. चतुर राम खरे पिता स्व मालिक राम खरे उम्र 45 साल निवासी सीपत प्रगति नगर थाना सीपत
6. अनिल कुमार सूर्यवंशी पिता लाला राम सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नरगोडा आवास पारा
7. चंद्रहास सूर्यवंशी पिता मुन्ना लाल सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर
8. नंद कुमार साहू पिता स्व सीताराम साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम झलमला थाना सीपत।
00 बरामद संपत्ति
(1) ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142
(2) सोल्ड मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम
( 3) 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
बिलासपुरOctober 17, 2026गड्ढे में गिरे उपमुख्यमंत्री, पैर में आई चोट, डॉक्टरों ने बांधा कच्चा प्लास्टर, दी आराम करने की सलाह, सारे कार्यक्रम निरस्त
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
