गड्ढे में गिरे उपमुख्यमंत्री, पैर में आई चोट, डॉक्टरों ने बांधा कच्चा प्लास्टर, दी आराम करने की सलाह, सारे कार्यक्रम निरस्त

बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में चोट आई है। वे स्कूटी चलाते समय गड्ढे में गिर गए जिससे उन्हें यह चोट लगी है। डॉक्टरों ने कच्चा प्लास्टर लगा के उन्हें आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वे आराम कर रहे है। सबसे बड़ी बात ये रही कि श्री साव इलाज कराने के लिए कोई निजी अस्पताल नहीं गए बल्कि सिम्स जाना पसंद किया।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को लोरमी में थे। शाम ढलने के बाद वे स्कूटी चलाते हुए दुर्गा पंडालों में दुर्गा देखने के लिए निकल गए। एक पंडाल से दूसरे पंडालों में जाकर वे मां दुर्गा की प्रतिमा देखने का मजा ले रहे थे। साथ ही अपने संगी साथियों से मेल मुलाकात भी लगे। जब वे दूसरे पंडाल में जाने के लिए स्कूटी चालू की और आगे बढ़े तो कुछ आगे बढ़ते ही सड़क के गड्ढे में स्कूटी सहित गिर गए। गिरने से उन्हें चोट आ गई। कुछ देर के लिए उन्हें उठने में दिक्कत होने लगी। आसपास के लोगों ने उन्हें सहारा देकर उठाया और पहले आराम कराया। फिर गाड़ी बुलाकर उन्हें घर भेजा गया। पैर में दर्द होने से वे शनिवार को बिलासपुर आए और सिम्स के डॉक्टरों को दिखाया। उनके पैर का एक्सरे भी किया गया लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं थी। पैर में केवल मोच आया है। इसके बाद डॉक्टरों ने पैर में कच्चा प्लास्टर लगाकर छुट्टी दे दिया और घर में आराम करने की सलाह दी। फिलहाल श्री साव अपने घर में आराम कर रहे है। पैर में चोट लगने और डॉक्टरों द्वारा कच्चा प्लास्टर बांधे जाने के कारण उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। चोट के कारण वे आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों और दौरों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *