बिलासपुर। वन विभाग मे ठेका लेने वाली सरोजिनी साहू के घर मे हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे 12 लाख रुपए जब्त किए गए है। जबकि शहर में चर्चा 40 लाख रुपए जप्त करने की हो रही है। कुल मिलाकर पुलिस एक बार फिर से संदेह के दायरे में आ गई। लोग पूछ रहे है 40 से 12 लाख कैसे हो गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21.05.23 को श्रीमती सरजोनी साहू पति तुलसीराम निवासी अभिषेक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराय कि 21.05.2023 के सुबह 11.00 बजे अपने पविार के साथ बबल्स वाटर पार्क गये हुये थे, उसी दौरान तीन नकाबपोश आरोपियों ने उनके मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई सात आरोपियों से नगदी रकम 41,20000/ रूपये एंव सोने चांदी के आभुषण किमती लगभग 3 लाख रूपये बरामद कर जप्त की गए। सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपी सतीश कश्यप उर्फ गोलु कश्यप का पतातलाश किया जा रहा था। तभी उसके प्रदेश मध्यप्रदेश जबलपुर में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम जबलपुर पहुंची लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद था जिसके कारण कुछ पता नही चल रहा था। बड़ी मुश्किल से आरोपी सतीश कश्यप का पतातलाश किया गया। वह अर्न्तराज्यीय बस स्टैण्ड जबलपुर में छिपा था। जिसे पुलिस टीम ने पकडकर हिरासत में लिए और बिलासपुर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की रकम और आभूषण अपने घर पर रखना बताया। कुछ रकम व जेवर मुकेश कोरी को भी देने की बात कही। आरोपी सतीश कश्यप की निशानदेही पर मारुति सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 10 ए जे 9604 एवं नकदी रकम 12 लाख 38000 एवं चांदी का जेवर जप्त किया गया है। मामले में 01 अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस एक बार फिर से कटघरे में खड़ा हो गई है क्योंकि सोमवार को सुबह से ही शहर में चर्चा चल रही है की आरोपी से 40 लाख रुपए जप्त की गई है। लोग पुलिस की वाहवाही कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके जप्ति की राजन 12 लाख 38 हजार रुपए बता रही है। अब इसकी जानकारी लोगों को होते ही शहर में पुलिस को लेकर संदेहभरी चर्चा करने लगे है। कुल मिलाकर पुलिस संदेह के दायरे में आ गई है।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
01 सतीश कश्यप उर्फ गोलू पिता निवासी नेवसा नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. मुकेश धुरी पिता राधेश्याम धुरी उम्र 26 साल निवासी नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बरामद संपत्ति
01. 12 लाख 38 हजार रू
02. चांदी का करधन लगभग 500 ग्राम ।
03. मारूती सेलिरियो कार क्रमांक सीजी 10ए.जे.9604
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
बिलासपुरOctober 17, 2026गड्ढे में गिरे उपमुख्यमंत्री, पैर में आई चोट, डॉक्टरों ने बांधा कच्चा प्लास्टर, दी आराम करने की सलाह, सारे कार्यक्रम निरस्त
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
