बिलासपुर। चार दिन पहले जिस जिस नाले की पुलिया धसकी है उस रतनपुर-कोटा-लोरमी रोड के निर्माण ने बड़ा घोटाला है। एडीबी के अधिकारी और ठेकेदार मिलके इस सड़क के निर्माण में दिल खोलके भ्रष्टाचार किए है और माल बटोरे है। 50 किलो मीटर सड़क निर्माण के लिए अप्रैल 2016 में वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और दो साल के अंदर निर्माण पूरा करना था। लेकिन सड़क निर्माण का पूरा काम 2021 में पूरा हुआ है। निर्माण के दौरान ही सड़क कई जगह से उखड़ने लगी थी। जिस स्थानों पर कांक्रिट रोड बनाया गया था उसमें दरारें आ गई थी। लेकिन ठेकेदार कंपनी का तब के PWD मंत्री राजेश मूढ़त से डायरेक्ट संबंध होने के कारण अधिकारी भीगी बिल्ली बने रहे और कार्रवाई करने के बजाए अपना हिस्सा लेकर बिल पास करते रहे। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था उस टेंडर के अनुसार कंपनी को दो बड़े पुल, 10 माध्यम पुल, 19 बॉक्स पुल, दो स्लैब पुल और 95 पाइप पुल का निर्माण करना था। लेकिन ठेकेदार कंपनी जिंदल इंफ्रास्ट्रक्चर (GPRL) ने कागजों में ही पुल बनाकर बिल पास करा लिया। आज अधिकारी इस सड़क में इतने पुल और पुलिया दिखा सकते। दरअसल यह सड़क पहले सिंगल लेन थी ज्यादातर स्थानों पर पुल – पुलिया पहले से ही बने हुए थे। इन्ही पुल-पुलियों में प्लास्टर और डेटिंग-पेंटिंग करके निर्माण बता दिया गया है करोड़ों रुपए के बिल कंपनी ने पास करा लिए। अब चांपी नाला का पुल टूटने के बाद निर्माण कंपनी और ADB के अधिकारियों की पोल खुल गई है। रिकार्ड के अनुसार यह पुलिया सड़क बनाते समय बनाया गया है लेकिन वास्तविकता ये है की पुलिया बनाया ही नही गया है पुरानी पुलिया में ही डामर चढ़ाकर नया बता दिया गया और बिल पास करा लिया गया।
इस भ्रष्टाचार के कारण इस सड़क पर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नया पुल बनाने में सालभर का समय लगेगा, तबतक सड़के भी खराब हो जाएगी, लिहाजा नया पुल के बनते ही फिर से सड़क निर्माण का काम करना पड़ेगा। कुल मिलकर डेढ़ सौ करोड़ रुपए में बनी या सड़क कौड़ी काम का नहीं रह जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सुकमाSeptember 2, 202610 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए BEO गिरफ्तार, एरियर्स निकालने के लिए मांगा था 80 हजार रूपए
बिलासपुरSeptember 2, 2026बन सकता है अरपा पार का नगर निगम, बशर्तें… नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव चाह लें…, फिलहाल अमित तिवारी अनशन में बैठ गए है..
बिलासपुरSeptember 1, 2026दूरदराज के स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, गांव के पढ़े लिखे युवकों को दी जाएगी जिम्मेदारी
बिलासपुरAugust 31, 2026तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे 6 लोग, आधी रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ लिया, वारदात करने की थी तैयारी
