बिलासपुर। एएसपी के नेतृत्त्व में गठित जांच टीम की रिर्पोट की आधार पर रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। रतनपुर थाने में दर्ज अपराध के अनुसार आरोपी के पिता फ़ैज़ मोहम्मद को नामजद आरोपी बनाया गया है। चार और लोग के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है लेकिन उनका नाम नहीं है। पुलिस का कहना है बयान में जैसे जैसे नाम आएगा नाम जोड़ा जाएगा।
उल्लेखित है कि प्रकरण क्रमांक 150/23 में 376, 323 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में चालान पेश हो गया है। इस मामले में पीड़िता और उसकी मां को आरोपी के पिता फैज तथा अन्य परिजन द्वारा धमकाया जा रहा था। रेप का केस वापस ले लो बदले में 5 लाख रुपए ले लो अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में पीड़िता द्वारा रतनपुर थाने में शिकायत की गई है। सबूत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी उपलब्ध कराई गई है। इन तथ्यों को भी एएसपी के नेतृत्व की जॉच टीम ने अपनी रिर्पोट में शामिल किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने तत्काल एफआईआर करने का निर्देश दिए थे। पीड़िता की रिर्पोट पर आरोपीयों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 506(b), 214 के प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
