बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के बांधा गांव से वन विभाग ने बड़ी संख्या में सागौन लकड़ी का चिरान और सीलपट जप्त किया है। मामले में वन विभाग ने सरपंच के बेटे को गिरफ्तार किया है। अब सवाल ये उठ रहा है कि जब जंगल में सागौन का पेड़ कट रहा था तो विभाग के अधिकारी क्या कर रहे थे। जबकि वन विभाग को सूचना लंबे समय से मिल रही थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी रखने और उसका कारोबार किए जाने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसके बाद जुनापारा चौकी पुलिस ने वन विभाग के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। संयुक्त टीम ने पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर छापा मारा, जहां उनके पुत्र राजेश सोनवानी के कब्जे से सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट मिले। जप्त लकड़ी की कीमत लाखों की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान खम्हन सोनवानी घर में मौजूद नहीं था पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसके बेटे राजेश सोनवानी को तलाशी वारंट तामील कराया। वन विभाग ने जब्त सागौन के संबंध में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया है। विभाग अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है। जब्त लकड़ी के स्रोत और उसके भंडारण से संबंधित परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को वन विभाग अपनी उपलब्धि समझ रहा है लेकिन अपने ऊपर उठ रही उंगली को नहीं देख रहा है। सागौन का चिरान या सीलपट आया कहां से ? जाहिर है पहले सागौन का पेड़ क्या होगा ? कटा हुआ पेड़ किसी के घर पहुंचा होगा ? इसके बाद वह उसके सूखने का इंतजार किया होगा ? इसके बाद उसे किसी आरामिल में ले जाकर चिराई कराया गया होगा ? इसके बाद ही आरोपी के घर तक पहुंचा होगा ? तो सागौन का पेड़ किस जंगल के किस क्षेत्र से कटा ? इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी देंगे ? या फिर जिसके घर चिरान मिला उसके खिलाफ चलान कोर्ट में पेश किया जाएगा ? हालांकि सागौन जैसी कीमती इमारती लकड़ी की अवैध कटाई, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्राम बांधा में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
