बिलासपुर। खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेत, गिट्टी, मिट्टी और मुरूम का अवैध उतखनन और परिवहन करते हुए 07 हाइवा व 03 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। इस कार्रवाई से रेत की चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 12/10/2026 से 15/10/2026 को रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी, लावर का औचक निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान ग्राम खोलिपारा में रेत का अवैध उतखनन और परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर, ग्राम लमेर से रेत का अवैध उतखनन परिवहन करते 01 ट्रैक्टर जप्त किया है। इसी तरह लालखदान क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा, ग्राम सैदा के पास चुना पत्थर के डस्ट का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा, लावर क्षेत्र से गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 हाइवा और रेत का परिवहन करते हुए 01 हाइवा को पकड़ा। अवैध परिवहन करते पाए गए कुल 10 वाहनों को खनिज विभाग ने नियमों के तहत पुलिस थाना कोनी, कोटा व खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही खनिजो के अवैध उतखनन/परिवहन/भण्डारण पर पुलिस विभाग/राजस्व विभाग/खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
