बिलासपुर। भारत सरकार के मान्यता प्राप्त विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ ने मणिशंकर पाण्डेय को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बात की जानकारी महासंघ ने एक प्रेस नोट जारी कर दी है। प्रेस नोट बताया गया है की मणिशंकर पांडेय को संस्थापक पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे की सहमति से छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
संस्था से जारी नियुक्ति के अनुसार श्री पाण्डेय सामाजिक गतिविधियों के अलावा देश और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर ही उन्हें यह दायित्व दिया गया है। अलग अलग मंच से भी उन्होने समाज की आवाज को हमेशा बुलन्द किया है। लेखन और सामाजिक गतिविधियों में मणिशंकर की भूमिका बहुत प्रभावशाली साफगोई वाली है। छत्तीसगढ़ में संगठन की जिम्मेदारी लेने के साथ ही संगठन को पूरा विश्वास है कि पाण्डेय अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे। प्रेस नोट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे ने बताया कि मणिशंकर पाण्डेय की सकारात्मक और जनहितैषी गतिविधोयं को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनुशंसा किया। गहन विचार विमर्श के बाद संगठन ने छत्तीसगढ़ विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से नाम का एलान किया गया है। राष्ट्रीय टीम उन्हें शुभकामनाएं देती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
