बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बेहतर कार्य के लिए 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ“ सम्मान से सम्मानित किया है। इसमें सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी शामिल है।
जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बेहतर पुलिससिंग को बढ़ावा देने अच्छे एवम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को प्रति माह”कॉप ऑफ द मंथ मई 2023″ अवार्ड से नवाजा जाता है, ताकि अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिले। जिसमे चयनित अधिकारी/ कर्मचारी को प्रति माह पुलिस अधीक्षक के हाथो प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से – पुरुष्कृत कर सम्मानित किया जाता है।
इस प्रकार उत्कृष्ट अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिये लग्न एवं परिश्रम से कार्य करने की प्रेरणा देती है।
इस माह उत्कृष्ट कार्य के लिए “कॉप ऑफ द मंथ मई 2023” सम्मान से निरीक्षक परिवेश तिवारी, उ.नि. अजय वारे, उ.नि. प्रसाद सिन्हा, स.उ.नि. संतोष सारिवान,प्र. आर. 303 आतिश पारीक, आर. 203 सत्येन्द्र सिंह राजपूत आर. 1010 यासीन हुसैन, आर. 837 अफाक खान आदि को सम्मानित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
