साप्ताहिक बाजार की जमीन पर सरपंच का कब्जा, बना रहा है मकान, कहता है – कलेक्टर, कमिश्नर, थाना सब मेरे हाथ में… पढ़े कहां का है मामला..

बिलासपुर। ग्राम पंचायत मदनपुर के सरपंच ने साप्ताहिक बाजार की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा रहा है। ग्रामीण विरोध कर रहे है तो कहते है की कलेक्टर, कमिश्नर, थाना सब मेरे हाथ में है जहां शिकायत करना है कर लो।
मदनपुर ग्राम पंचायत के निवासी अपने गांव के सरपंच विश्वनाथ साहू से परेशान है। चुनाव जीतने के समय तो घर घर जाकर हाथ जोड़े वोट मांगा। लेकिन चुनाव जीतते ही उनका व्यवहार बदल गया और मनमानी करने में लगे हुए है। जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया उन्ही को धमका रहे है। यही कारण है गांव के लोग उनके खिलाफ कलेक्टर, एसडीएम और रतनपुर थाने में शिकायत की है। अपने शिकायत में ग्रामीणों ने कहा है सरपंच गांव की सरकारी जमीन में बेजा कब्जा करके पक्का मकान बनवा रहा है। जिस सरकारी जमीन पर वो मकान बनवा रहे है वहां पर हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। यही नहीं गोठान की दो एकड़ जमीन में खेत बनवा लिया है। विरोध करने पर गांव के लोगों को धमकी देता है। कहता है जहां शिकायत करना है कर लो। कलेक्टर, कमिश्नर और थाना सब मेरे हाथ में है। मेरा कोई कुछ नही कर सकता। ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि जल्द ही सरपंच द्वारा किया गया बेजा कब्जा हटाया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *