बिलासपुर। मंगलवार को बिलासपुर-रायपुर रोड में जिस युवक की लाश मिली थी वह अंबिकापुर के यश साहू का निकला। युवक शहर में रहकर IAS की तैयारी कर रहा था। मामला प्रेम प्रसंग के बाद हत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस उस कार की तलाश में जुटी है जिसमें से उसकी लाश को फेंका गया था।
मंगलवार को शहर में उस समय सनसनी फैल गई थी जब एक कार से युवक की लाश को सड़क किनारे फेंकने की खबर फैली। पुलिस के साथ आम लोग भी बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित गुंबर पेट्रोल पंप पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां भिड़ लग गई। सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा युवक कौन है किसी को पता नहीं था। सोसल मीडिया में युवक का फोटो वाइरल किया गया तो उसके दोस्त पहुंचे और उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी यश साहू पिता राजेश साहू के रूप में हुई। बताया जा रहा है की छात्र बिलासपुर के मंगला स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में एक किराये में रहता था। UPSC की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अंबिकापुर में किराना व्यवसाय का काम करते हैं। युवक कोचिंग भी करता था। कोचिंग से लौटते वक्त आखिरी बार उसने अपने पिता से कॉल पर बात की थी। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं था, इसी वजह से उसके दोस्त उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपियों ने मृतक यश साहू के मोबाइल से उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर कहा कि अपने दोस्त यश साहू को ले जाओ। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर चल गए। यश साहू की मृत्यु दोपहर को ही हो चुकी थी लेकिन आरोपी लगातार उसके दोस्तों को गुमराह कर रहे थे। पुलिस सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल की। इस बीच रात में युवक तस्वीर देखकर उसके दोस्तों ने शव की पहचान अंबिकापुर जिले के यश साहू 18 पिता राजेश साहू के रूप में की। सूत्रों की माने तो यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। बताया जा रहा है कि युवक लड़की से मिलने गया था और उसके रिश्तेदारों ने उसे देख लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है सीसीटीवी के आधार पर जिस गाड़ी से शव को फेंका गया उसकी तलाश में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे 6 लोग, आधी रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ लिया, वारदात करने की थी तैयारी
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
