बिलासपुर। शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से 11 बार वार कर घायल कर दिया है। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। चाकू के हमले से महिला के गर्दन और चेहरे में चोट के कई निशान है। आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। लेकिन वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात हमेशा की तरह वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया। इसके बाद देखते ही देखते उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस हमले से उसकी गर्दन, आंख सहित कई अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं। इस हमले के बाद महिला घायल होकर बिस्तर में गिर गई, जिसके बाद उनके दो बच्चों ने पिता के हमले की जानकारी बड़ी मां को दी। इसके बाद उनकी बड़ी मां मोहल्लेवालों को लेकर घर पहुंची। फिर खून से लथपथ घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
