बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में राशन लेकर लौट रही किशोरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से किशोरी पांच फीट उपर उछली और जमीन में गिरते की उसकी मौत हो गई। हादसे में किशोरी की सहेली को मामूली चोटे आई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
सीपत क्षेत्र के गुड़ी में रहने वाली सिमरन सूर्यवंशी(14) गुरुवार की सुबह राशन लेने के लिए गई थी। राशन लेने के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वह अपने घर के पास ही पहुंची थी। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रहे स्कार्पियो के चालक ने सिमरन और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से सिमरन सड़क से पांच फीट उपर उछल गई।
वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटे आई है। हादसे के बाद स्कार्पियो का चालक तेजी से वाहन चलाते हुए बिलासपुर की ओर भाग निकला। इधर सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क दुर्घटना में मृत सिमरन के आक्रोशित स्वजन और गांव वालों ने चक्काजाम कर दिया जो घंटो चलती रही। बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
