बिलासपुर। तखतपुर रोड में एक्सीडेंट से एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हो गया है। दोनो युवक बिलासपुर से वापस तखतपुर लौट रहे थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केस्तरपुर नवापारा थाना लालपुर निवासी छन्नु भास्कर पिता केवल भास्कर उम्र 29 वर्ष अपने मित्र नीलेश खांडेकर पिता स्वर्गीय वीरेंद्र खांडेकर उम्र 27 वर्ष के साथ बिलासपुर से तखतपुर लौट रहे थे। तभी बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग में ग्राम लीदरी के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 29 ए डी 0145 के चालक ने दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी। जिससे छन्नू भास्कर और नीलेश खंडेकर दोनों वहीं पर गिर गये है। इस घटना में छन्नू भास्कर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि निलेश खांडेकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है। पुलिस मौके की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की दोनो युवक ट्रेक्टर का सामान लेने बिलासपुर आए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
