बिलासपुर। बोर खनन कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने जोन क्रमांक 2 के सब इंजीनियर देवनारायण सिंह मरकाम को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सब इंजीनियर का मुख्यालय विकास भवन रहेगा।
दरअसल पूरा मामला बोर खनन कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने का है। जोन क्रमांक 2 अंतर्गत वार्ड क्रं 8 इंद्रपुरी तिफरा में बोर खनन कार्य किया गया, जिसकी ज़िम्मेदारी सब इंजीनियर देवनारायण सिंह मरकाम को दी गई थी। दिए गए दायित्व के निर्वहन में श्री मरकाम ने लापरवाही बरती गई थी। साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों का भी सब इंजीनियर द्वारा पालन नहीं किया गया जो अनुशासनहीनता है।
बोर खनन कार्य में लापरवाही और अनियमितता पाएं जाने पर इस कृत्य के लिए ज़िम्मेदार जोन क्रमांक 2 के सब इंजीनियर देवनारायण सिंह मरकाम को छ.ग. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
