कवर्धा। कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी एक बार फिर सबके सामने आ गयी। प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया की मौजूदगी में ही कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गये। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। दोनों मीडिया के कैमरे के सामने ही देख लेने और दिखा देने की बात कहने लगे।
दरअसल कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलायी थी। उसी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव और पूर्व कांग्रेस कमेटी महामंत्री के बीच जमकर तू-तू मैं मैं हो गयी। प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कांग्रेस के सीनियर लीडर दोनों को शांत कराते रहे लेकिन दोनों हाथापायी पर उतर पाये। एक समय तो ऐसा आ गया था की दोनो नेता अब तब में एक दूसरे को झापड़ मारने वाले है। हालांकि बाद में किसी तरह से मीडिया की मौजूदगी की दुहाई देते हुए विवाद को शांत कराया गया। जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने दोनो नेताओं को शांत कराया। इसके पहले भी दो माह पहले भी पीसी के दौरान हुआ था जमकर हंगामा। घर घर चलो अभियान को लेकर रखा गया था प्रेसवार्ता। कांग्रेस मे अंतरकलह खुलकर सामने आ गया। जिला कांग्रेस भवन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रहा था।
विधायक और कांग्रेस नेता भी मंच पर भिड़ चुके हैं
इससे पहले मंत्री मोहम्मद अकबर की प्रेस कांफ्रेंस के पहले कुर्सी के लिए पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और वरीष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल में तू-तू-मैं-मै हो गयी थी। 31 मार्च को मीडिया और नेताओं की मौजूदगी में ही विधायक और नेता आपस में लड़ने लगे था। झगड़ा बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने किसी तरह से मामले को शांत कराया गया था।कुर्सी पर बैठने को लेकर नेताओं में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। देखते ही मंच पर ही नेताओं के बीच जमकर बहस बाजी हुई थी। पंडरिया के ममता चंद्राकर और क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल के बढ़ते मामले को देख कांग्रेस जिलाअध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
