पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी को खार में ले गया और उसे जबरन चूहामार दवा खिला दिया। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या एवं मारपीट का मामला दर्ज है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि महिला ने दिनांक 04.05.2026 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी चरित्र शंका कर हमेशा मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता है। दिनांक 08.04.2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे इसका पति रामरतन घर में बहुत चूहा हो गया है कहकर चूहा मारने की दवाई मंगाया। उनके कहने पर वह गांव के किराना दुकान से चूहा मारने की दवा खरीद कर घर लाई। उसके बाद उसका पति रामरतन उसको लकड़ी लेने के लिए कुमीहा खार ले गए। खार में उसको जबरदस्ती चूहा मार दवाई को खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गयी थी। फिर ईलाज के लिए उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद होश आने पर घटना की बात उसने अपने लडका को बतायी है। पति रामरतन सूर्यवंशी ने उसकी हत्या करने की नियत से चूहा मार दवाई को जबरदस्ती खिलाया है। यदि समय पर महिला का ईलाज नहीं होता तो उसकी मृत्यु हो जाती। महिला के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी सीपत ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए टीम तैयार कर भेजा। आरोपी रामरतन सूर्यवंशी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो अपराध घटित स्वीकार कर लिया। आरोपी रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छग

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *