मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 नाबालिग है। घटना के समय मृतक अपने साथियों के साथ आरोपियों से सुलह करने के लिए बातचीत कर रहे थे। एक दिन पहले ही मृतक के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार अभय यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गुड़ीपारा संतोषी चौक मोपका बिलासपुर ने सरकंडा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े पिताजी का लडका ओम प्रकाश यादव है। जिसका सुरन्द्रे गैरेज मोपका के सामने रहने वाली लड़की से दोस्ती थी। दिनांक 01.05.2026 को ओम प्रकाश यादव लड़की के घर पास बात ‍चीत कर रहा था तभी बगल मे किराये से रहने वाले अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो से ओम प्रकाश यादव का वाद विवाद हो गया था। दूसरे दिन दिनांक 02.05.2026 को रात्रि करीबन 10:30 बजे कलकत्ता स्वीट्स के सामने मोपका चौक के पास ओम प्रकाश यादव अपने साथी अभिषेक यादव, पकज साहू, अजय साहू के साथ विवाद का सुलह करने के लिए अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो के पास गये थे। तभी बातचीत करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी, रघुवीर सूर्यवंशी एवं 02 नाबालिग बालको ने मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी ने अपने कमर मे छुपाकर रखे धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले मे वार कर ‍दिया। जिससे अभिषेक यादव के गले के सामने का हिस्सा कट गया और लहुलुहान हो गया। ओम प्रकाश यादव को मारपीट करने से उसके गले एवं हाथ मे कई जगह चोट लगी है। जिसे देखकर आरोपी लोग वहां से भाग गये।घायल अभिषेक यादव एवं ओम प्रकाश यादव को उसके दोस्तो ने ईलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले गये। वहां डांक्टर ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपार्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध दर्ज किया और घटना के संबंध में श्रीमान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को जानकारी दी। उन्होंने ने घटना के आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में मोपका चौकी प्रभारी ओपी कुर्रे व ACCU की टीम तत्काल आरोपीयो को अलग अलग जगहो से भारी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *