बिलासर। तारबाहर पुलिस ने एक साल से फरार बिल्डर को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरकारी जमीन में अपार्टमेंट बनाकर लोगो से सौदा कर रहा था। इसके अलावा बैंक से लोन निकालकर भी धोखाधड़ी किया है।
एनई कालोनी निवासी संतोष राय और शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने तारबाहर थाने में शिकायत किया था कि राजेश सेठ व रजनी सेठ ने विनायक हाइट्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी किया है। उनका आरोप है कि आरोपी सेंट बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर क्रमश: 27 लाख और 27 लाख 50 हजार रुपए का लोन पास कराके धोखाधड़ी की है। अपार्टमेंट में फ्लैट के लिए घूमता रहा, महीनों घुमाने के बाद न तो फ्लैट दिया और न ही लोन की राशि लौटाई। तारबाहर थाने में जुर्म दर्ज होने के बाद बिल्डर दम्पत्ति फरार हो गए। इसके बाद से ही पुलिस उनके तलाश में थी। कुछ दिन पहले मुखबिर से आरोपियों के गाजियाबाद में छुपे होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने गौर सिटी नोएडा के एक मकान में दबिश देकर राजेश सेठ को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
