
बिलासपुर। जिले में कड़ाके की ठंड पड रही है। जिसे देखते हुए महापौर रामशरण यादव ने शहर के चौक-चौराहों पर अलावा जलाने के निर्देश देते हुए निगम के अधिकारियों को कहा है कि इस वर्ष टालो से लकड़ी खरीदी के बजाएं बिलासपुर नगर निगम के मोपका गोठान में गाय के गोबर से निर्मित गो काष्ट का अलावा जलाए। इससे प्रदुषण में कमी होगी साथ ही गोठान में निर्मित गोकाष्ट की बिक्री बढ़ने के साथ ही वहां काम करने वाले महिला स्व.सहायता समूहों के महिलाओं के आमदनी में भी वृद्धी होगी महापौर रामशरण यादव ने बताया कि हर वर्ष ठंड में सड़कों पर रहने वाले गरीब लोग या बाहर से आने वालों को ठंड से बचाने के लिए निगम हर साल अपने खर्च पर अलाव जलाने की व्यवस्था करता है। इसे उन जगहों पर जलाया जाता है, जहां गरीब सोते हैं या मुसाफिरों का आना-जाना ज्यादा होता है। नगर निगम द्बारा शहर के चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है। जिसमें हजारों रुपए का भुगतान लकड़ी बेचने वालों को निगम के द्बारा किया जाता है। यदि लकड़ी न खरीदी कर इस वर्ष गोकाष्ट का उपयोग अलावा के रुप में होगा तो इससे अजीविका मिशन के तहत चलने वाले स्व. सहायता समूह के महिलाओं को इसका लाभ होगा। निगम इनके द्बारा मोपका गोठान में निर्मित गो काष्ट खरीद कर उनके समिति के खाते में सीध्ो पैसे टàासफर कर देगी। ऐसे में इस वर्ष ठंड में जलने वाले अलावा में मोपका गोठान में निर्मित गोकाष्ट का उपयोग किया जाएगा।
-० इन चौराहों पर अलाव की व्यवस्था
प्रदेश में उत्तर-पूर्व से ठंड हवा आ रही है। पारा और गिरने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोलबाजार, अग्रसेन चौक समेत अन्य सार्वजनिक आवागमन वाले स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रही है। नगर निगम ने शहर के दो दर्जन से अधिक मुख्य मार्गों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसमें नेहरू चौक, मंगला चौक, मंदिर चौक, पुराना बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के पास, सीपत चौक, सिटी कोतवाली, गांधी चौक, जगमल चौक, तोरवा सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे।
-० बिलासपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर की चेतावनी
प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। मौसम केंद्र रायपुर के मुताबिक बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक या दो स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। दरअसल, प्रदेश में उत्तर-पूर्व से ठंड हवा आ रही है। इसके कारण ठंड अभी बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड के बीच अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान दशमलव तीन डिग्री की गिरावट के साथ 6.5 डिग्री पर पहुंच गया है। बिलासपुर और सरगुजा संभागां में सामान्य से कम और अन्य संभागों में तापमान सामान्य ही रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
