बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने खुलेआम सट्टा खिलाने वाले चार सटोरियों को पकड़ा है। चारों के खिलाफ जुआ एक के तहत कार्यवाही की गई है।
शहर से लेकर गांव तक, होटल से लेकर जंगल जैसे सुनसान इलाके में जुआ और सट्टा खिलाने का कारोबार बेधड़क होकर चलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस की पकड़ से ये फड़ संचालक और सटोरिया दोनो बाहर है। बड़े दिनों के बाद कोतवाली थाना प्रभारी के निर्देश पर चार सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर पेट्रोलिंग कर सट्टा पट्टी करने वालों की धरपकड़ करने का अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने वाले 04 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक 6 क जुवा एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है।
नाम आरोपी
1. राजेश्वर दुबे पिता लझमण दुबे उम्र 35 साल निवासी खटीक महोल्ला थाना सिटी कोतवली बिलासपुर
2. शुभम पण्डे पिता संजय पांडेय उम्र 27 साल निवासी तेलीपारा थाना सिटी कोतवली बिलासपुर
3. राजेश नामदेव पिता सुसील नामदेव उम्र 32 साल निवासी कतियापारा थाना सिटी तोरवा बिलासपुर
4. भगवना शंकर पिता भोला शंकर उम्र 53 निवसी नारियल कोटि दयालबंद थाना तोरवा बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम, उप निरीक्षक चंदन मरकाम, सहायक उप निरीक्षक विजय राठौर , प्रधान आरक्षक 666 विजय शर्मा, प्रधान आरo 397 फूल सिंह बड्डे, आर.गोकुल जांगड़े, आरo रंजीत खरे, आरo नुरुल कदीर, आरo प्रेम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
