SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक

कोरबा। SECL के दीपका खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां काम के दौरान डंपर में आग लग गई। करीब 2 करोड़ रुपए का डंपर कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते डंपर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि खदान के अंदर काम चल रहा था। डंफरों से कोयला निकालकर बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक डंफर के इंजन के पास से अचानक चिंगारी उठी और आग लग गई। ड्राइवर को कुछ समझ में आता इसके पहले देखते ही देखते आग पूरे केबिन में फैल गई। खदान कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही मिनटों में डंपर पूरी तरह जल गया। हालांकि डंफर के ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद खदान क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में लगातार हादसे हो रहे हैं। सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।वाहनों का सही तरीके से मेंटेनेंस भी नहीं होता और पुराने वाहनों से काम लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी कंपनी के वाहनों में आग लगने और दुर्घटना की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि हर बार शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताकर मामले को खत्म कर दिया जाता है। घटना की सूचना SECL और कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *