बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने हड़ताल में जाने का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री, वन मंत्री समेत विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए 25 जनवरी तक मांग पूरी करने करने का समय दिया है। यदि इस तिथि तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 1 फरवरी से हड़ताल में जाने का एलान कर दिया है।
छ.ग. वन कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में पत्र व्यवहार, आंदोलन एवं व्यक्तिगत संपर्क करके अपनी मांगों से आपको अवगत कराया गया था। परंतु शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया गया। शासन की उदासीनता से व्यथीत होकर छ.ग. वन कर्मचारी संघ 01.02.2024 से प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यदि दिनांक 25.01.2024 तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश के समस्त वन कर्मचारी 01.02.2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगे। कर्मचारी संघ ने कहा है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शासन को जो क्षति होगी, उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
संघ की प्रमुख मांगें
01. लघु वनोपज संघ से वर्ष 2009 में वन कर्मचारी संघ से समझौते के अंतर्गत उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद स्वीकृत किये गये थे। जिन्हें वर्तमान में विलोपित कर संविदा के 180 पद में नयी नियुक्ति की जा रही है, जिससे वनपालों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। अतः 180 पदो की संविदा पर नियुक्ति तत्काल बंद की जाये। यदि ऐसा नहीं किया गया तो, समस्त वन कर्मचारी लघु वनोपज संघ का कोई भी कार्य नहीं करेगे।
02 वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते है। इसलिए वन विभाग के वनरक्षकों को 2400/-, वनपाल को 2800/-, उप वनक्षेत्रपाल को 4200/- का नया ग्रेडपे स्वीकृत किया जावे।
03. वन विभाग का विभागीय सैटअप विगत 10-15वर्षों से पूनरीक्षित नहीं किया गया है। जिससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है। जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अतः पूनरीक्षित विभागीय सैटअप तत्काल लागू किया जावे।
04. छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रायपुर के आदेश क्रमांक/एफ-2-13/2023/ 10-1/वन, नवा रायपुर, दिनांक 20.07.2023 के अनुसार वन विभाग में विभागीय सैटअप स्वीकृति दिनांक 26.03.2003 के बाद नियुक्त किये गये समस्त वनरक्षकों का वेतनमान 3050-4590 को मान्य किया गया है। उपरोक्त आदेश का पृष्ठांकन क्रमांक/ एफ-2-13/2023 10-1/वन, नवा रायपुर दिनांक 20.07.2023 के प्रतिलिपि क्रमाांक 07 में सचिव छ.ग. शासन वित्त विभाग, नवा रायपुर को आदेश के परिपालन हेतु वित्त विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के समस्त कोषलेखा एवं पेंशन / समस्त जिला कोषालय को पालन हेतु निर्देशित करने की समुचित कार्यवाही हो।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
