बिलासपुर। जिले के खनिज अमले द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 15 एवं 16 जनवरी को खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन करते पाये जाने पर कार्रवाई की गई। कोटा क्षेत्र अंतर्गत सल्का नवागांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 05 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। सल्का नवागांव क्षेत्र में शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर जांच के दौरान पाया गया कि खनिज रेत एवं मिट्टी मुरूम का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। अवैध तरीके से खनिज मिट्टी/मुरूम का उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर 1 जेसीबी मशीन जप्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है एवं 01 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना सिरगिट्टी की अभिरक्षा में रखा गया है तथा 03 ट्रेक्टर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते वाहनों को जप्त कर 02 ट्रेक्टर थाना कोनी की अभिरक्षा एवं 01 ट्रेक्टर खनिज बैरियर कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन/परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
