बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू हो गई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार करने की बाध्यता का अंत हो गया। गर्भवती, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित इलाज करने पहुंचे सभी तरह के मरीजों को राहत मिली है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने प्रबंधन की इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताया है।
सिम्स चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2024 से पंजीयन क्षेत्र में टोकन सिस्टम लगाया गया है। जिसमें दो कियोस्क मशीन लगाई गई हैं, जो टोकन प्रदाय करती हैं। तथा नौ काउंटर है जिसमें टोकन नंबर प्रदर्शित होता है। आज टोकन सिस्टम का प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया गया । साथ ही जो भी कमियां पाई गई उन्हे भी निराकृत किया गया। टोकन सिस्टम लगने के बाद अब मरीजों को लाइन लगा कर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। पंजीयन कक्ष के सामने हाल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं जिसमें बैठकर मरीज अपने टोकन का नंबर आने पर ही काउंटर पर जाएंगे तथा अपनी पर्ची कटवाएंगे। इससे गर्भवती महिलाओं दिव्यांगो को और अन्य बीमार लोगों को लंबे लंबे समय तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 मरीज हर रोज अपनी विभिन्न रोग एवम् स्वास्थ्य समस्या को दिखाने आते हैं। उन्हें पंजीयन कराने के लिए काफी समय तक खड़े रहकर प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
