बिलासपुर। रिवर ब्यु में खुले आम चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 294 323 506 34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 16/01/24 को राधा यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी गोडपारा बिलासपुर ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई राहुल यादव सुबह 10:00 बजे घर से चौपाटी घूमने गया था। वह चौपाटी के पास खड़ा था तभी गौरव चौहान, सतीश यादव उर्फ शंकर एवं मनु सिंह तीनों मोटर साइकिल में आए। गौरव चौहान एवं सतीश यादव के द्वारा राहुल यादव को मां बहन की बुरी बुरी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान गौरव चौहान ने अपने हाथ में रखे चाकू से राहुल यादव के दाहिने हाथ के बाह में मारा और सतीश यादव उर्फ शंकर अपने हाथ में रख लोहे के पंच से बाएं कान के ऊपर मारा फिर तीनों मोटर साइकिल लेकर वहां से फरार हो गए। राहुल यादव को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों को बहतराई अटल आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के बयान के आधार पर एक नग चाकू एवं लोहे का पंच, मोटरसाइकिल जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 294 323 506 34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी – 01मनु सिसोदिया पिता स्व. अशोक सिंह सिसोदिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
02 सतीश यादव उर्फ शंकर पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
03 गौरव राज चौहान पिता शंभू लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
