बिलासपुर। अन्धविश्वास के चलते गांव की बजूर्ग महिला को जलाकर मारने की कोशिश करने ले मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास एवं टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत् मामला दर्ज किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 12.01.2024 को प्रार्थी ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी मॉ भुरी बाई को गॉव के ही केजउ राठौर और उसके परिवार वालों ने चेहरे, सीने एवं शरीर में जान से मारने की नियत से जला दिया है। आरोपी उसकी मां पर आरोप लगा रहे की तू टोनही है और हमारे घर में भुत धराकर घर वालों को परेशान करते हो। आरोपियों ने अपने साथ बैगा भी लेकर आए थे। घटना की जांच उपरांत थाना मस्तुरी में आरोपियों के खिलाफ धारा 364, 294, 323, 307, 34 भादवि0 और छ0ग0 टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियिम 2005 की धारा 05 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान घटना दिनांक से ही केजउ राठौर और उसके परिवार वाले एवं बैगा लोग मौके से फरार हो गये थे। जिनकी अलग-अलग टीम बनाकर तलाशी के लिए कोरबा, जांजगीर एवं रायगढ़ रवाना की गई थी । लगातार आरोपियों के परिजनों के घर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सुचना और सायबर से मिले इनपूट के आधार पर केजउ राठौर और उसके परिवार वालों को बाल्को जिला कोरबा से एवं दोनो बैगा को जिला जांजगीर चाम्पा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
पूछताछ पर यह पता चला कि केजउ राठौर के घर में अपनी बेटी और बहू के झाड़फूक के द्वारा ईलाज के लिए आपने दामाद संतोष राठौर को बैगा लाने के लिए बोला था। तब संतोष ने अपने पहचान के देवी प्रसाद और धरम बैगा को अपने मोटर सायकल मे लेकर ग्राम भदौरा झाड़फूक कराने लाया था। ग्राम भदौरा में केजू राठौर के घर पर बैगा द्वारा केजउ राठौर की बेटी एवं बहू जो बीमार रहते थे उनकी झाड़ फूक की गई। अलग-अलग कर्मकांड मंत्र करके उनका भूत भगाने का प्रयास किया गया। इसके बाद रात्रि में पुनः भूत भगाएंगे, करके सब को इकट्ठा करके पूजा पाठ का बहुत सारा सामान मंगाया, जिसमें केजऊ का बेटा, उसके समधी, उसके दोनों दामाद भी शामिल थे। रात्रि में पूजा पाठ के बाद पीड़िता को आरोपियों द्वारा उसके घर से घसीट कर लाया गया और तुम टोनही हो कह कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान हसिया गर्म करके उसके हाथ, पैर और शरीर को जलाया गया और उसे अधमरा करके छोड़ दिया गया।
फिर संतोष राठौर पुलिस आयेगा चलो भागो कहकर दोनो बैगा को अपने साथ वापस जॉजगीर ले गया। इस प्रकार सभी आरोपियों ने सामूहिक रूप से इस अपराध को अंजाम दिया। जांच के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
00 नाम आरोपी:-
01. केजउ राठौर पिता स्व0 विजय राठौर उम्र 56 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी
02 सुरेश उर्फ रीतू राठौर पिता .केजउ राठौर उम्र 28 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी
03 रवि उर्फ लल्ला उर्फ दद्दू राठौर पिता रामकुमार उम्र 23 साल साकिन धारा शिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-’चांपा
04..संतोष राठौर पिता स्व0धनसाय राठौर उम्र 38 साल साकिन पुरानी बस्ती वार्ड क्र0 12 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा
05.देवी कहरा पिता स्व0मंगलूराम उम्र 48 साल साकिन ठाकुर देव मंदिर के पास भीमा तालाब जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा
06..धरम कहरा पिता गौतम कहरा उम्र 45 साल साकिन किकिरदा थाना बिर्रा हाल पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा
07 बिशाल नाथ राठौर पिता गोपालाराम उम्र 48 साल साकिन हालाहुली अटल चौक थाना खरसिया जिला-रायगढ़ (छ0ग0)
अपीलः- बिलासपुर पुलिस आपसे अपील करती है कि इस प्रकार के अन्धविश्वास या किसी के बहकावे में न आवे । अपने आस-पास में ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देवे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
