बिलासपुर। सीपत पुलिस ने महुआ शराब की फैक्ट्री में छापा मारकर दो ड्रम अवैध शराब जब्त किया है। आरोपी नाला किनारे झुरमुट में डायरेक्ट बिजली के खंभे से हुकिंग कर शराब निर्माण कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार 19.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम मोहरा डेयरी के आगे नाला किनारे पेड पौधों के बीच झुझाट में बिजली तार से हुकिंग कर भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये गये स्थान ग्राम मोहरा डेयरी के आगे नाला किनारे जाकर पेड पौधों के बीच में झुंझाट में पता तलाश किया। यहां एक व्यक्ति बिजली तार से हुकिंग कर इमरसन राड के माध्यम से भारी मात्रा अवैध शराब निर्माण कर रहा था। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जगमोहन मरावी पिता फिरतु राम उम्र 21 साल निवासी सोंठी साजापाली थाना सीपत का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 80 लीटर क्षमता वाली नीले रंग की दो प्लास्टिक ड्रम में कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत 32000 रूपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी जगमोहन मरावी को आज न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी – 01. जगमोहन मरावी पिता फिरतु राम उम्र 21 साल निवासी सोंठी साजापाली थाना सीपत
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान के साथ सउनि अभय सत्यार्थी, प्र. प्र.आर. 1102 कौशल प्रसाद, आर. 195 उमाशंकर राठौर, आर. ज्ञानेश्वर यादव, प्रमोद केंवट, दीपक साहू का सराहनीय योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
