22 को जिले में रहेगी ‘‘रामोत्सव’’ की धूम, लोगों में जबरदस्त उत्साह, मंदिरों की सजावट पूरी, चौक चौराहे में भंडारे की भी तैयारी

बिलासपुर। सोमवार को गांव से लेकर शहर तक रामोत्सव की धूम रहेगी। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम भक्तों ने छोटे से लेकर बड़े बड़े मंदिरों की सजावट एक दिन पहले ही कर ली है। सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और हर मंदिर के सामने भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा चौक चौराहों में भी भंडारे की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। पिछले चार पांच दिन से शहर के मंदिरों में भगवा ध्वज लहरा रहा है। यही नहीं दोपहिया और चार पहिया वाहनों में लोग भगवा ध्वज लगाकर पूरे माहौल को राममय बनाने में लगे हुए है।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के तिलकनगर स्थित राम मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से ही रामायण मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तिलकनगर के राम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में विकाखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए।

00 मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई मंदिरों में मकर संक्रांति के दिन से ही साफ सफाई की जा रही है। तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके आलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत का घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *