बिलासपुर। बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी सिनेमाघरो और माल्टिफ्लेक्स में 26 जनवरी से छत्तीसगढी फिल्म “दूल्हा राजा” रिलीज होगी।सिनेमा व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान अरण्य सिनेमा के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता, अभिनेता राज वर्मा हैं। इस फिल्म के गाने SRK म्यूजिक छत्तीसगढ़ में रिलीज़ की गयी है। जिसे जनता से खूब प्यार मिल रहा है।बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज वर्मा, काजल सोनबेर, सोहेल खान ने बताया कि ट्रेलर एवं गानों को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे, जिसे लाखों में व्यूस मिल रहे है।इस फिल्म के स्टार कास्ट में राज वर्मा, काजल सोनबेर, मनमोहन सिंह ठाकुर, अंशु दास मानिकपुरी, संजय महानंद, हेमलाल कौशल, शैलेन्द्र भट्ट, प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, क्रांति दीक्षित, सोहैल खान, मनीषा वर्मा, दिव्या नागदेवे, राखी सींग, राकेश यादव, अनुपम वर्मा, प्रकाश साहू, राजू शर्मा शामिल हैं। फिल्म की कथा, पटकथा, संवाद राज वर्मा ने लिखा है, संगीत सुनील सोनी का है गीतकार सूर्यकांत तिवारी, दिलीप पटेल, चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने लिखा है। गाना सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, हिरेश सिन्हा, चंपा निषाद,अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी ने गाया है। गानों की रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो कटक में हुई है फिल्म का निर्देशन राज वर्मा ने किया है, कैमरा तोरण राजपूत ने चलाया है। गानों की कोरिओग्राफी चन्दन दीप, राकेश यादव, नंदू तांडी और संजू तांडी ने किया है। एक्शन तंबी का है। एसोसिएट डायरेक्टर संतोष नारायण गुप्ता है।प्रोडक्शन मैनेजर धनराज साहू है।फिल्म के एडिटर राधे निर्वान हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रेष्ठ स्टूडियो रायपुर में नीरज वर्मा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आठ अलग अलग विधा के खूबसूरत गाने हैं, जिसमे कर्मा, बिदाई, गोद भराई, मेहंदी, जस गीत, रैप सांग, के साथ राज गीत जैसी पारम्परिक छत्तीसगढ़ महतारी जैसा गाना भी है। फिल्म के अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राज वर्मा ने बताया फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है। छत्तीसगढ़ में लगातार लव स्टोरी पर फ़िल्में बन रही है पर इस फिल्म में बहुत समय पश्चात छत्तीसगढ़ की जनता को एक कॉमेडी से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म देखने को मिलेगी। साथ ही फिल्म में दहेज़ कुप्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक सन्देश भी दिया गया है। ऐसा पहली बार है जब फिल्म में एक साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बड़े बड़े कलाकरों ने काम किया है, साथ ही फिल्म के मार्केटिंग हेड लकी रंगशाही हैं जिनको दर्जनों फ़िल्मो को रिलीज़ करने अनुभव है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
