डेस्क न्यूज। शाहजहांपुर के दमगड़ा गांव से गंगा स्नान के लिए घाट जा रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया है। इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर हुआ है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जलालाबाद इलाके में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग ऑटो में सवार थे और गंगा स्नान करने के लिए पांचाल घाट जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है। हादसा इतनी भीषण थी कि प्रत्यक्षदर्शीयों की रूह कांप गई। हाईवे में 20 मीटर तक केवल लाशें और खून ही बिखरी हुई थीं।
जानकारी के मुताबिक थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी लोगों ने पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गांव के अनंतराम का ऑटो बुक किया था। सुबह सभी लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। बताया गया कि सुबह घना कोहरा था। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चार-पांच लोग सड़क पर गिर गए।
बताया जा रहा है कि ट्रक में ऑटो फंस गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा ऑटो और सड़क पर पड़े लोगों के ऊपर से ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया। इस वजह से जो लोग घायल थे, उनकी भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जलालाबाद में चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
00 ये हुए हादसे के शिकार
01 लालाराम पुत्र वेदराम
02 पुत्तू लाल पुत्र वेदराम
03 सियाराम पुत्र माखनपाल
04 सुरेश पुत्र माखनपाल
05 लवकुश पुत्र चंद्रपाल
06 यतीराम पुत्र सीताराम
07 पोथीराम पुत्र नोखेराम
08 बसंता पत्नी नेत्रपाल,
09 ऑटो चालक अनंतराम पुत्र नेत्रपाल
10 रूपा देवी पत्नी लवकुश
11 राहुल पुत्र ऋषिपाल
12 रंपा पत्नी ऋषिपाल निवासी लहसना, जलालाबाद
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
