बिलासपुर। सत्ता जाते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता फिर से नादरत होने लगे है। आज की बैठक में केवल पदाधिकारी ही नजर आए लेकिन कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थे। इस अवसर पर श्री बैज ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बोलती है कि कांग्रेस को खत्म कर देंगे, उन्हें नही मालूम कि भाजपा की 10 पीढ़ी भी कांग्रेस को समाप्त नही कर सकती। कांग्रेस एक विचारधारा है। जो आज़ादी की लड़ाई के साथ भारत की आत्मा में बसती है। मैं कांग्रेस का सिपाही हु और कार्यकर्ताओं से कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता हूं।
प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा सांसद दीपक बैज ने आज कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) की सँयुक्त बैठक ली। बैठक में तखतपुर, सँकरी, बिल्हा, तिफरा, बिलासपुर, बेलतरा, रतनपुर, कोटा, बेलगहना से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने दिया। संचालन ऋषि पांडेय ने और आभार विनोद साहू ने किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे जितनी भी एजेंसीज, अखबार और आम जनता के बीच चर्चा रही कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत रही है। लेकिन परिणाम प्रतिकूल रहा। राजनीति सम्भावनाओ का नाम है कब क्या हो जाये नही कहा जा सकता। जो लोग घमण्ड में है उन्हें समझ लेना चाहिए कि उन्हें भी एक दिन जनता उतारेगी, भूपेश सरकार ने जनहित के 73 बड़े काम किये। बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म के लिए काम किया। स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत आवश्यकतओं को एक गरीब जनता तक पहुंचाया। गरीब का बच्चा भी अच्छी शिक्षा का अधिकारी है इसलिए पूरे प्रदेश में 726 आत्मानन्द स्कूल खोले, अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खोले गए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भूपेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये और 5 लाख से 20 लाख तक निशुल्क इलाज किया गया। किसानों की ऋण माफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी अन्य फसलो का भी समर्थन मूल्य, वनोपज को भी समर्थन मूल्य में खरीदा गया। अनेक जनहितकारी योजनाए लागू किये गए। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के समय प्रति दिन एक किसान आत्महत्या करता था पर भूपेश सरकार में एक भी किसान ने आत्महत्या नही की। यह भूपेश सरकार के किसान हितैषी होने के कारण सम्भव हुआ। आज किसान अपने धान बेचने के लिए इंतिजार कर रहा, जबकि भूपेश सरकार ने टोकन सिस्टम की व्यवस्था की थी और किसान बिना परेशानी के अपना धान बेच सकता था। श्री बैज ने कहा चिड़िया चुग गई खेत… को भूल कर आगामी लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाए है और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट जितना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। केंद्र की सरकार चन्द उद्योगपतियो को देश की संपत्ति बेच रही है। जबकि देश के ऊपर कर्ज़ का बोझ लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने 2014 में देश के सामने बड़े बड़े वादे किए, अच्छे दिन आएंगे, 15-15 लाख, 35 रुपये में पेट्रोल देंगे, महंगाई कम करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देंगे पर सरकार अपने एक भी वादे पूरे नही किया। उन्होंने कहा भाजपा केवल भावनात्मक राजनीति करती है और जनता को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि ” भगवान राम ” सब के है , और सभी सनातनी भगवान को अपना आराध्य मानते है पर भाजपा भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा में भी राजनीतिक लाभ तलाश रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चीनी सैनिक भारत के अंदर 40 किलो मीटर तक घुस गए है। प्रधानमंत्री आईएसआई को जांच के लिए पठानकोट बुलाते है पर देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि विश्व मे मोदी का डंका बज रहा है, जबकि यथार्थ कुछ और है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार इस बार भी छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा कर रही है। अभी तक केबिनेट में समर्थन मूल्य 3100 रुपये, 500 गैस में सब्सिडी, महतारी वन्दना योजना पर कोई चर्चा नही हुई। भाजपा प्रत्याशी किसानों का दो लाख तक कर्जमाफी की घोषणा कर रहे थे। अब मुहँ छिपाते घुम रहे है। आज छत्तीसगढ़ का किसान, मजदूर, महिला, गरीब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारे पास मुद्दों की कमी नही है हमे ईमानदारी से निष्ठा के साथ काम करना है । छत्तीसगढ़ की साय सरकार सोचने-समझने की स्थिति में नही यह सरकार रिमोट द्वारा दिल्ली से संचालित है और केंद्र सरकार जैसा चाहेगी वैसा छत्तीसगढ़ सरकार को चलाएगी। इससे छत्तीसगढ़ की जनता का भला नही होना है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हक की लड़ाई लड़ेगा। हमारे नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुम्बई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे है। यात्रा छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक रायगढ़ से सरगुजा तक चलेगी, जिसमे सात ज़िलों से गुजरेगी, यात्रा के लिए संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता को शामिल होने की जरूरत है। इस दौरान पांच स्थानों पर सभाएं होंगी, राहुल लोगो से भी मिलेंगे और चर्चाये भी करेंगे। इसलिए हम सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। साथ ही उन्होंने कहा डोनेट फोर देश के लिए अपना योगदान जरूर करे। उनके साथ पीयूष कोसरे, अजय अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा भी थे। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्यक्ष है, पार्टी को उनसे बहुत अपेक्षाएं है। ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि विधान सभा का परिणाम अविश्वसनीय है, क्योकि कोई भी कांग्रेस की हार के संकेत नही दे रहे थे। विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक, इंग्रिड मैकलाउड, अर्जुन तिवारी, चन्द्र प्रकाश बजेई, प्रमोद नायक, राजेश पांडेय, नरेंद्र बोलर, शेख नजीरुद्दीन, राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, शिवा मिश्रा, ऋषि पांडेय, जगदीश कौशिक, प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, नजीम खान, बंटी खान, अशोक रजवाल, पंकज सिंह, पिंकी बतरा, सीमा घृटेश, आशा पांडेय, सन्तोष कौशिक ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्लव, विनोद साहू, मोती ठारवानी, राजू साहू, बिहारी देवांगन, लक्ष्मी साहू, गीतांजली कौशिक, रमेश सूर्या, दुलारे, आदित्य दीक्षित, रामचन्द पैकरा, झगर राम सूर्यवंशी, राजेन्द्र धीवर, राजेन्द्र साहू, समीर अहमद, सुभाष ठाकुर, जितेंद्र पांडेय, मुन्ना श्रीवास, शिवबालक कौशिक, राजू यादव, गंगाराम लास्कर, रंजीत सिंह, सुबोध केसरी, अर्जुन सिंह, अफ़रोज़ बेगम, शांति उपाध्याय, बिंदु जायसी, राम दुलारे, बद्री यादव, अशोक भंडारी, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, शिल्पी तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, दिनेश सूर्यवंशी, अनिल पांडेय, राजेश ताम्रकार, रामचन्द क्षत्रिय, ननक रेल्ववनी, जोगेंद्र सलूजा, विमल अग्रवाल, महेश दुबे, विक्की यादव, सहजादी कुरैशी, सुदेश नन्दिनी, सुकृति कुर्रे, शंकर परिहार, दिलीप कौशिक, शैलेन्द्र जायसवाल, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, कमल गुप्ता, बबलू मगर, श्याम कश्यप, अमृत आनन्द, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
