बिलासपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सवेरे 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.17 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.47 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में 19 विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 90 कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री अरूण साव सम्मानित करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 26, 2026कोयला चोरी को लेकर जागे कलेक्टर और एसपी, डिपो संचालकों की बैठक लेकर कहा अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिलासपुरMay 26, 2026बिजली कटौती पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, भीषण गर्मी में भी दो घंटे तक सड़क में डटे रहे नेता और कार्यकर्ता
बिलासपुरMay 25, 202655 लाख रुपए की ठगी, बिलासपुर की महिला को बनाया शिकार, बाप – बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बिलासपुरMay 25, 2026कॉम्प्लेक्स में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 पकड़ाए, 48 हजार रुपए जप्त
