बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि विधान सभा चुनाव में पांच पांच करोड़ में टिकट बेचने की जो बात आई थी वह पूरी तरह से निराधार है। कांग्रेस में न तो पहले कभी ऐसा हुआ है और न ही आगे कभी ऐसा होगा। कुछ लोग कांग्रेस को बदनाम करने के लिए साजिश की थी। इसमें विपक्षी साजिश को भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पार्टी ईमारदारी से टिकट देती है। आगे भी जितने वाले को ही टिकट दिया जाएगा।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री बैज ने बताया कि हार के कारणों को लेकर जिला स्तर पर बैठक हुई है। कई कारण सामने आए है। सभी को बताना फिलहाल मुश्किल है। समय पर इस बात को सबके सामने रखा जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि पांच साल तक शासन किया, बावजूद इसके लाठी चार्च घटना में किसी को भी दोषी नही पाया गया ? आखिर मामला सुनियोजित तो नहीं था ? इस पर दीपक बैज ने कहा कि हम लाठी डंडा की राजनीति नहीं करते हैं। हम विकास का काम करते हैं। पांच साल बहुत कम होता है। कम समय में हमने विकास का काम किया है। बदले के भावना से हम कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। संगठन में बदलाव के सवाल पर बैज ने बताया कि हम लगातार दौरा कर रहे हैं। चर्चा भी हो रही है। जितना जल्दी होगा बदलाव भी करेंगे। ईव्हीएम के सवाल पर बैज ने बताया कि बैठक हुई है। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी हुई है। जल्द ही चुनाव आयोग से मिलकर ईव्हीएम के खिलफ शिकायत भी करेंगे। लोकसभा प्रत्याशी के सवाल पर उन्होने कहा कि बहुत चेहरे हैं। आवेदन भी बहुत आते हैं। यदि कोई प्रत्याशी दावेदारी को लेकर आवेदन करना चाहे तो कर सकता है। चुनाव के दौरान संगठन में अनुशासनहीनता और अन्तरकलह का मामला सामने आया। कई लोगों को नोटिस भी दिया गया। लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हुई। आखिर ऐसे लोगों पर एक्शन कब होगा। बैज ने बताया कि हमने कई लोगों पर कार्रवाई की है। शिकायतों पर लगातार चर्चा चल रही है। वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद कई लोगों पर कार्रवाई करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि राम का दर्शन करने आप लोग आयोध्या नहीं गए ? इस पर उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलेगा हम दर्शन करने जाएंगे। हम भाजपा से पूछकर राम का दर्शन करने नहीं जाएंगे। और जरूरी नहीं है कि बताएं हम कब जाएंगे ? किससे पूछकर जाएंगे ? दीपक बैज ने कहा कि देश की हालत अच्छी नहीं है। देश पर 205 लाख करोड़ का कर्ज है। बच्चा जन्म लेते ही कर्जदार हो जाता है। भाजपा ना तो महंगाई को लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। ना तो विकास की बात करती है और ना ही बेरोजगारी की चर्चा ही करती है। भाजपा नेता आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। आस्था के नाम मुद्दों से भोली भाली जनता को डायवर्ट कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
