इंस्टाग्राम में बच्चों की अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त, गया जेल

बिलासपुर। इंस्टाग्राम में बच्चों की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाईल जब्त किया है और रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  13.01.2024 को एनएसीजारबी नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन रिपोर्ट 125017660 प्राप्त हुआ। जिसमें आरोपी के मोबाईल नंबर 7974791920 के धारक भीष्मेश्वर साहू पिता सुभाष चंद साहू नि० संबलपुर द्वारा इंस्टाग्राम एप के माध्यम से बच्चो की अश्लील फोटो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। आरोपी के विरुध्द थाना सकरी में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 67 वी आईटी एक्ट, 14 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए सकरी पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी भीष्मेश्वर साहू का पता लगाया गया। पता चलने पर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में अपने मोबाईल ओप्पो कंपनी से वर्ष 2022 में मोबाईल नंबर 7974791920 से इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो अपलोड करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाईल ओप्पो कंपनी आईएमईआई नंबर 865053040307293, 865053040307285 को पेश किया। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के विरूध्द पुलिस ने धारा – 67-बी आई टी एक्ट, 14 पॉक्सो एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी का नाम- भीष्मेश्वर साहू पिता सुभाष चंद्र साहू उम्र 25 साल नि० सम्बलपुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

सराहनिय भूमिका . उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक सुमंत कश्यप, पंकज यादव, नर्मदा साहू, अमित पोर्ते, धनराज कुंभकार, विनोद मानिकपुरी, मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *