नवपदस्थ कमिश्नर अमित कुमार ने कहा स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए। शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस पर कार्य करेंगे, ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को बेहतर रैंक मिल सकें। निगम के अंतर्गत आने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं और सेवा का निर्बाध रूप से लाभ सभी शहरवासियों को मिलता रहें इस इस दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहें हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है, उसे प्रदूषण से बचाने तथा एक नई पहचान देने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना और अन्य योजनाओं पर काम जारी है,जिसका क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा की बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा। इससे पहले निगम के प्रभारी कमिश्नर राकेश जायसवाल ने नवनियुक्त कमिश्नर अमित कुमार को पदभार सौंपा।
00 नए क्षेत्रों में विकास करना प्राथमिकता
नवपदस्थ कमिश्नर अमित कुमार ने कहा निगम सीमा में जो नए क्षेत्र शामिल हुए है वहाँ सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन क्षेत्रों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
00 टीम वर्क के साथ काम करेंगे
कमिश्नर श्री अमित कुमार ने कहा की कोई भी कार्य अकेले नहीं किया जा सकता सभी के सहयोग से कार्य सफ़ल होता है.एक बेहतर टीम वर्क के साथ शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।