नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में लहर लहर लहराया तिरंगा, क्रीड़ा उत्सव के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सीपत।  नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में 75 वां गणतंत्र दिवस का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलेन्द्र कौशिल पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। विशिष्ट अतिथि नूरी कौशिल जिला जनपद सदस्य, अवधेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला भाजपा के मंत्री, और राधेश्याम मिश्रा जयराम नगर भाजपा मंडल के महामंत्री थे। मुख्य अतिथि के द्वारा काॅलेज परिसर में ध्वजारोहण किया गया, सभी अतिथियों द्वारा भारत माता के छाया चित्र का पुजन अर्चन किया गया। दिलेन्द्र कौशिल का सम्मान शीतल कमल ऐजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चन्द्रहाश धर दीवान द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। विशिष्ट अतिथियों का सम्मान काॅलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर, डाक्टर नमिता द्विवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। काॅलेज के कोफाउन्डर अविनाश धर दीवान ने स्वागत भाषण दिया व काॅलेज के विकास का प्रतिवेदन पढ़ा। विशिष्ट अतिथि अवधेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश के मुखिया, भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। रोज 18 घंटे काम कर रहे हैं, न रविवार न त्यौहार। उनका सपना है सन 2047 तक भारत विश्व गुरु बने व भारत की पहचान विकसित राष्ट्र के रुप में हो। मुख्य अभ्यागत दिलेन्द्र कौशिल ने इस अवसर पर विद्वता पुर्ण व्याख्यान देते हुए भारत के संविधान के निर्माण संबंधित जानकारी विस्तार से बताई, संविधान कमिटी का गठन, सदस्यों की संख्या, संविधान निर्माण में लगने वाला समय, संविधान निर्माण में आने वाली परेशानी का विस्तृत विवरण दिए। अधिकांश विद्यार्थियों को इसकी जानकारी ही नहीं थी, जिसे सुनकर उपस्थित विद्यार्थी मंत्र मुग्ध हो गये। काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय ” युवोत्सव ” वार्षिक क्रीड़ा उत्सव में विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थी, गायन भाषण व्यंग व डांस का मनोहारी प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाबी पाई, राजस्थानी डांस को सबसे ज़्यादा प्रशंसा मिली। नयनतारा शर्मा काॅलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने आभार व्यक्त किया। संपुर्ण कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया, मंच का रोचक संचालन सधी आवाज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बिस्मिल्ला द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने में काॅलेज के प्राध्यापक अश्वनी सोनी, रवि जायसवाल, रूपाली मिश्रा, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व, पल्लवी सोनी संतोष सुर्यवंशी का योगदान प्रशंसनीय व अनुकरणीय था। इस अवसर पर मटियारी, जांजी, लगरा उर्तुम सेलर के गणमान्य नागरिक सहित पंधी के लोकप्रिय समाज सेवक अर्जुन सिंह ठाकुर व सेवानिवृत्त व्याख्याता रशीद खान की गरिमा मय उपस्थिति रही साथ ही सीपत क्षेत्र के पत्रकार आशुतोष गुप्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *